पटना सिटी के गुजरी बाजार स्थित गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक के गायब रहने पर अस्पताल की एएनएम, ममता कार्यकर्ता और दाई ने ही एक प्रसूति महिला की डिलीवरी करा दी. प्रसव के बाद नवजात बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, आनन फानन में नवजात शिशु को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पीड़ित प्रसूति महिला ने अस्पताल के डॉक्टरो और कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने, लेबर रूम में डॉक्टर के अनुपस्थित रहने, कर्मचारियों द्वारा गलत तरीके से प्रसव कराने के साथ ही जबरन पैसे की वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है.
