थाना क्षेत्र के सरासत गांव में गुरुवार को बच्ची घर नहीं लौटी तो खोजबीन के दौरान ग्रामीणों की नजर गांव के एक नाले के खुले चैंबर पर पड़ी। स्वजन को शक हुआ कि कहीं बच्ची नाले में तो नहीं गिर गई। संदेह के आधार पर जब डंडा डालकर देखा गया तो बच्ची का कपड़ा दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
वहीं, ग्रामीण खुले नालों को ढकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
