August 25, 2025
as

केंद्र सरकार ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजय पुरम’ कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। शाह ने कहा कि पोर्टब्लेयर नाम औपनिवेशिक विरासत का प्रतीक है। इसलिए सरकार ने इसका नाम बदलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि ‘श्री विजय पुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान निकोबार के योगदान को दर्शाता है।

शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, “प्रधानमंत्री @narendramodi जी के राष्ट्र को औपनिवेशिक छापों से मुक्त करने के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, आज हमने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर “श्री विजय पुरम” करने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने आगे लिखा, “पहले के नाम में औपनिवेशिक विरासत की छाप थी। श्री विजय पुरम हमारे स्वतंत्रता संग्राम में प्राप्त विजय और उसमें अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की अद्वितीय भूमिका का प्रतीक है। हमारे स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का अद्वितीय स्थान है। यह द्वीप क्षेत्र जो कभी चोल साम्राज्य के नौसैनिक अड्डे के रूप में कार्य करता था, आज हमारी रणनीतिक और विकास आकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार बनने के लिए तैयार है। यह वह स्थान भी है जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने पहली बार तिरंगा फहराया था और यहां वह सेलुलर जेल भी है, जहां वीर सावरकर जी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के लिए संघर्ष किया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *