February 5, 2026
girl

बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार की शाम एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मृतका सिविल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर में थर्ड सेमेस्टर की छात्रा थी। मृत छात्रा की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी पवन कुमार सिंह की पुत्री खुशबू (20 वर्ष) के रूप में की गयी। इस घटना के बाद से कॉलेज कैंपस में छात्र बेहद आक्रोशित हैं।
पुलिस-प्रशासन के अधिकारी देर रात तक कॉलेज कैंपस में जमे रहे। मौके
पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
बताया गया कि मृतका के रूम में दो अन्य. छात्राएं भी रहती थीं। उसकी दोनों रूममेट दोपहर में क्लास करने गयी थीं। दोनों शाम करीब चार बजे
वलास करके लौटीं तो रूम का गेट अंदर से लॉक थी। दोनों छात्राओं ने गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी गयी। कमरे का दरवाजा तोड़ने पर खुशबू भीतर फंदे से लटकी मिली। इस घटना से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही एसडीएम संतोष कुमार, एएसपी प्रवेन्द्र भारती व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रओं के आक्रोश को देखते हुए सिंहेश्वर व सदर थाने से पुलिस बुलायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *