February 19, 2026
rape

थाना क्षेत्र के काराखूंट के जंगल में 16 वर्षीया किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार की शाम की बताई गई है। वह लकड़ी चुनने के लिए जंगली क्षेत्र की तरफ गई थी। किशोरी के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे और एक आरोपित को धर दबोचा, जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया।
उसी घटना की सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपित को थाने पहुंचाया। पकड़े गए आरोपित की पहचान गुड्डू साव के रूप में की गई है, जबकि भागने वाली आरोपित
गांव का सुधीर कुमार बताया गया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति वे अपने आजीविका के लिए
जंगली क्षेत्र में लकड़ी चुनने गए थे। इसी बीच किशोरी लकड़ी चुनते हुए छोटी-छोटी अन्य तीन बच्चियों से कुछ दूर आगे बढ़ गयी। इसी बीच अकेले पाकर दो युवकों ने जबरन उसे पकड़ लिया और वहां से कुछ दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजन जब जंगल से वापस लौटे तो किशोरी को नहीं पाया। परिजन
परेशान होकर पुनः किशोरी की खोज में जंगल की ओर भागे। परिजनों को लगा कि कोई बच्चा चोर किशोरी को ले जा रहा है। इस दौरान परिजनों ने बुलेट से भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा बुलेट लेकर भागने में सफल रहा। इसके बाद किशोरी ने पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *