टाटा स्टील व टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड की बिजली अब महंगी हो गई है. जमशेदपुर के उपभोक्ताओं के फिक्स्ड चार्ज में कम से कम 6 रुपये व प्रति यूनिट 20 पैसे की बढ़ोतरी की गई है वहीं सरायकेला खरसावां के ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत मिली है जबकि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी. झारखंड राज्य विद्युत नियामक बोर्ड ने मंंजूरी दे दी है। टाटा स्टील व टाटा यूआईएसएल की बिजली दर बढ़ोतरी को लेकर फरवरी महीने में झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जनसुनवाई हुई थी. टाटा स्टील ने आयोग ट्रू अप पीटिशन में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1,527.37 करोउ़ रुपये के एआरआर का दावा किया था जिसे आयोग ने जांच के बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1,426.41 करोड़ के एआरआर को मंंजूरी दी।टाटा स्टील के डोमेस्टिक सप्लाई लो टेंशन शून्य से 100 यूनिट के तक फिक्स्ड चार्ज पर 6 रुपये की बढ़ोतरी की है।
पहले उपभोक्ताओं को 34 रुपये देना पड़ता था अब 40 रुपये देना होगा. वहीं पहले 3.10 रुपर्य प्रति यूनिट चार्ज लगता था लेकिन अब 3.30 रुपये प्रति यूनिट लगेगा. वही 100 से अधिक यूनिट पर फिक्स्ड चार्ज को 70 रुपये से बढ़ा कर 75 रुपये किया है. वहीं प्रति यूनिय पहले 5.30 पैसे देना पड़ता था अब 5.50 रुपये देना पड़ेग. इस तरह से फिक्सड चार्ज पर 5 रुपये व प्रति यूनिट 20 पैसे बढ़ोतरी हुई है. टाटा स्टील के डोमेस्टिक सर्विसेज हाई टेंशन के लिए फिक्स्ड चार्ज पहले 95 रुपये था जिसे बढ़ा कर 110 रुपये किया गया है जबकि पहले प्रति यूनिट 5.25 रुपये प्रति यूनिट लगता था जिसे बढ़ा कर 5.75 ुरुपये किया गया है. एरीगेशन व एग्रिकल्चर सर्विस के फिक्स्ड व यूनिट चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. कॉमर्शियल सर्विसज के उपभोक्ताताओं को पहले फिक्स्ड चार्ज 130 रुपये लगता जिसे बढ़ा कर 150 रुपये किया गया वहीं प्रति यूनिट पहले 6 रुपये लगता था जिसे बढ़ाकर 6.50 रुपये किया गया है. लो टेंशन इंडस्ट्रीयल सर्विस के लिए फिक्स्ड चार्ज 150 रुपये था जिसमें बढ़ोतरी नहीं की गई है वहंी प्रति यूनिट पहले 5.75 रुपये प्रति यूनिट लगता था जिसे बढ़ाव कर 6 रुपये किया गया है. वहंी हाई टेंशन इंडस्ट्रीयल सर्विस के लिए पहले फिक्स्ड चार्ज 400 रुपये उपभोक्ताओं को लगता था जिससे बढ़ा कर 450 रुपये किया गया जबकि प्रति यूनिट 6.30 रुपये से बढ़ा कर 6.50 रुपये किया गया।
टाटा स्टील यूआईएसएल के डोमेस्टिक सर्विसज ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. उपभोक्ताओं के भुगतान किए जाने वाले फिक्स्ड व यूनिट चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. पहले फिक्स्ड चार्ज 45 रुपये व प्रति यूनिट 3.06 रुपये देना पड़ता था अभी भी वहीं देना होगा. वहीं डोमेस्टिक सर्विस शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के फिक्स्ड चार्ज 80 रुपये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है जबकि प्रति यूनिट पहले 3.32 रुपये देना पड़ता था अब प्रति यूनिट 3.40 रुपये देना होगा. डोमेस्टिक सर्विस हाई टेंशन के फिक्स्ड चार्ज 80 रुपये में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है जबकि प्रति यूनिट 3.16 रुपये से बढ़ा कर 3.35 रुपये प्रति यूनिट किया गया है. एरिगेशन व एग्रिकल्चर सर्विस के लिए फिक्स्ड चार्ज 25 रुपये व प्रति यूनिट 4.06 रुपये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कॉमर्शियल सर्विस ग्रामीण के फिक्स्ड चार्ज 80 रुपये में बदलाव नहीं किया गया है जबकि प्रति यूनिट 3.06 रुपये से बढ़ाकर 3.10 रुपये किया गया है. वहीं कॉमर्शियल सर्विस शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के दिए जाने वाले फिक्स्ड चार्ज 155 रुपये में बढ़ोतरी नहीं की गई जबकि प्रति यूनिट 4.23 रुपये से बढ़ा कर 4.30 रुपये किया गया. वहीं लो टेंशन इंडस्ट्री सर्विस के फिक्स्ड चार्ज 155 रुपये में बढ़ोतरी नहीं की गई जबकि प्रति यूनिट 4.59 रुपये से बढ़ा कर 4.70 रुपये गया है। अब टाटा स्टील व टाटा स्टील यूआईएसएल के उपभोक्ताओं को बिजली की महंगाई का सामना करना पड़ेगा।
