February 13, 2026
BIHAR

टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से टीएमएच, जिला स्वास्थ्य विभाग व अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग क्लबफुट के सहयोग से ट्राइबल कल्चरल सेंटर, सोनारी में ‘नई राह-एक कदम’ नामक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में क्लबफुट उन्मूलन परियोजना के सफल कार्यान्वयन व टाटा स्टील के भीतर सार्थक स्वयंसेवा की भावना का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी थे. कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट सेफ्टी राजीव मंगल, टाटा स्टील फाउंडेशन के एक्सक्यूटिव ऑफिसर सौरव राय शामिल थे।

करीब दो वर्षों में क्लबफुट उन्मूलन परियोजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में क्लबफुट से प्रभावित 80 से अधिक बच्चों की सफलतापूर्वक पहचान कर उन्हें उपचार प्रदान किया गया है. इन बच्चों का उपचार पॉन्सेटी पद्धति के माध्यम से किया जा रहा है, जो विश्व स्तर पर स्वीकृत, बिना सर्जरी की तथा किफायती सुधारात्मक तकनीक है। यह पद्धति समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करती है और बच्चों को दीर्घकालीन गतिशीलता प्रदान करने में सहायक है।

सम्मान समारोह के दौरान चिकित्सकों, रेजिडेंट्स व ड्रेसर्स को उनके स्वैच्छिक सेवा कार्य व कार्यक्रम में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया. वहीं उपचार करा रहे बच्चों के परिवारों को भी इस चुनौतीपूर्ण सुधार प्रक्रिया के दौरान उनके धैर्य, साहस और निरंतर प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया. इस मौके पर टीएमएच की जीएम डा. विनीता सिंह, सीएमआईएस डा. अशोक सुंदर, सीएमएसएस डा. ममता रथ, ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. तपन मुमू व सदर अस्पताल के उप अधीक्षक डा. कमलेश प्रसाद मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *