तीन मार्च को सुनिश्चित जेएन टाटा साहब के प्रतिमा के अनावरण एवं विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगंतुक अतिथियों के स्वागत, रक्तदाताओं के सुविधाओं, भोजन, पार्किंग आदि के प्रबंध पर गहन विचार – विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने – अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करें ताकि यह वृहद आयोजन सफल हो। उन्होंने तैयारियों के समीक्षा के उपरांत बारी – बारी से सबों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि हमारे लिए रक्तदाता महत्वपूर्ण है। उनके सुविधाओं का पूरा ख्याल रखना है।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि कल का दिन महत्वपूर्ण है। सबों को मिलकर रक्तदान शिविर को सफल बनाना है। बैठक में तमाम ऑफिस वेयरर, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एमके सिंह ने किया।
यूनियन की अनूठी पहल , टाटा साहब को दस हजार दीप जलाकर श्रद्धांजलि देने की अनूठी पहल की गई है।
शिविर में हिस्सा लेने के लिए अब तक 4 हजार से अधिक रक्तदाताओं ने नामांकन कराया है। शिविर प्रातः 6 बजे से शुरू होगा।
