March 14, 2026
WhatsApp Image 2026-03-14 at 10.59.48 AM

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने खाजेकलां थाना क्षेत्र के महाराज घाट के पास अपराध की साजिश रहते पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन पिस्टल, दो कट्टा, 26 गोलियां, नकदी और अन्य सामान बरामद हुए है।
पुलिस के अनुसार, दो अपराधी एक ब्लू रंग की कार में पिस्टल और गोलियां से लैस होकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। ये अपराधी किसी घटना को अंजाम देते कि उसके पहले एफटीएफ और खाजेकलां पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस दलबल के साथ मौके पर छापेमारी करने पहुंची और दोनों अपराधियों को घेराबंदी कर कार से दबोच लिया। कार से गिरफ्तार अपराधी मानस सिन्हा और मो आरिफ उर्फ जॉनी दोनों कटरा का रहने वाला है। इनके पास से एक देशी पिस्टल, पांच गोली, 26050 रुपये और चार मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर छापेमारी कर. तीन और अपराधियों को दबोचा। उसमें
दीवान मोहल्ला का रहनेवाला राकेश कुमार, अमित कुमार और हर्ष राज उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों के पास से दो पिस्टल, दो कट्टा, 21 गोलियां, दो खोखा, सोने की चेन चार, चांदी की अंगूठी 3, सोने की अंगूठी एक, चांदी का काड़ा एक, घड़ी एक, सोने का लॉकेट एक, चांदी का ब्रासलेट एक व लेडिज पर्स बरामद किया गया।
सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया
कि ये सभी पेशेवर अपराधी हैं। किसी
बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश
में थे। इनमें मानस सिन्हा, राकेश कुमार
और अमीत कुमार उर्फ मोनू पर
खाजेकलां, आलमगंज, कोतवाली
पटना, कोतवाली भागलपुर और
मुजफ्फरपुर सदर थाने में कई जघन्य
अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *