पैरालंपिक कमिटी ऑफ झारखंड व पूर्वी ङ्क्षसंहभम जिला पैरालम्पिक एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप व राज स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 6 व 7 फरवरी को होगा। साकची आमबागान स्थित स्काउट एंड गाइड कार्यालय में आयोजित पे्रसवार्ता में झारखंड राज्य पैरालम्पिक समिति के झारखंड राज्य पैरालंपिक समिति के महासचिव कुमार गौरव व जिलाध्यक्ष पूरबी घोष पूर्वी घोष व सचिव जगन्नाथ बेहरा ने कहा कि चैम्पियनशिप में झारखंड के 20 जिलों के जिसमें मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम , पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां , रांची , कोडरमा , धनबाद , बोकारो , देवघर, गिरीडीह , गोड्डा , साहिबगंज , दुमका, हजारीबाग , गुमला , रामगढ़, लोहरदगा , लातेहार के लगभग पौने 200 की संख्या में दिव्यांग दोनों वर्गों में भाग ले रहे हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वे एथलेटिक्स व बैडमिंटन की स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 6 फरवरी को सुबह दस बजे उद्घाटन होगा जिसमें मुख्य अतिथि टाटा स्टील के चीफ स्पोट्र्स मुकुल चौधरी होंगे. समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी व झारखंड पैरालंपिक कमिटी के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी होंगे। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 20 तकनीकी अधिकारियों का एक दल विशेष रूप से योगदान दे रहा है। प्रतियोगिता से संबंधित सारी तैयारियां पूरी हो गई. 5 फरवरी तक सभी जिले के प्रतिभागी आ जाएंगे. राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 18 स्पर्धाएं आयोजित किए जा रहे. प्रतियोगिता के दौरान सफल प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा एवं चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आयोजित प्रतियोगिता को लाइंस क्लब, रोटरी क्लब , टाटा स्टील, इनर व्हील क्लब के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओं का सहयोग मिल रहा. इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालंपिक संगठन की अध्यक्ष पूरबी घोष, सचिव जगन्नाथ बेहरा, उपाध्यक्ष डा. निवेदिता कर्ण, दीपक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, संयुक्त सचिव नरेश कुमार , सहायक सचिव धीरज कुमार शर्मा , गीता सिंह, झारखंड पैरालंपिक कमेटी की ओर से महासचिव कुमार गौरव व सदस्य श्याम कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
