August 27, 2025
JCB-3

सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा एक बार फिर से आज अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया।  आज सिलीगुड़ी शहर के 3  वार्ड नंबर के प्रधाननगर इलाके के निवेदिता रोड में अभियान चलाया गया। सिलीगुड़ी नगर निगम के इस अभियान के दौरान कई दुकानों के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया, जिसका निर्माण अवैध रूप से किया गया था।  इस कार्रवाई को लेकर सभी व्यवसायी काफी नाराज है.  उन्होंने कहा कि बिना किसी सूचना के दुकानों को तोड़ा गया है. बिना कोई नोटिस दिए दुकान तोड़ने से उनको काफी नुकसान हुआ है। हालांकि नगर निगम  की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यह अभियान सभी नियमों का पालन करते हुए चलाया गया है बताया जाता है कि नगर निगम की ओर से व्यापारियों को कई बार चेतावनी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *