March 18, 2026
image (1)

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में सोमवार की देर रात पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके में आतंक बन रहे क्रिमिनल गैंग के सरगना कुंदन ठाकुर और उसके साथी प्रियांश दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया। रात करीब 2.30 बजे हुए एनकाउंटर में एसटीएफ के जवान राम यादव भी शहीद हो गए हैं। महज 20 साल उम्र के कुंदन ठाकुर को सहायक थानेदार को फोन पर धमकाना महंगा पड़ा, जिसका अंत कुंदन और प्रियांश के मारे जाने से हुआ। चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार को धमकी देने का ऑडियो कल ही वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर चकिया थाना में सोमवार को केस भी दर्ज हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही गैंग की तलाश तेज कर दी थी और देर रात उन्हें गैंग के छुपे होने की जगह का पता चल गया। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों के जरिए पता कर लिया कि कुंदन ठाकुर का गैंग सोमवार की रात को चकिया थाना के ही सिहरोवा गांव में अपने एक साथी के घर छिपा हुआ है। गैंग की लोकेशन तय करने के बाद पुलिस ने ठिकाने को आधी रात में घेर लिया। पुलिस से घिरने के बाद कुंदन ठाकुर गैंग ने बचकर निकलने के लिए कार्बाइन और पिस्तौल से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुंदन ठाकुर और प्रियांश दुबे मारा गया। कुंदन ठाकुर चकिया के बुल्ला चौक का ही रहने वाला था, जबकि प्रियांश दुबे मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना के बसंतपुर गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मौके से उज्जवल कुमार और संत तिवारी को गिरफ्तार भी किया है। ये दोनों सिहोरवा गांव के रहने वाले हैं। शहीद एसटीएफ जवान राम यादव सीवान जिले के निवासी हैं। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों के जरिए पता कर लिया कि कुंदन ठाकुर का गैंग सोमवार की रात को चकिया थाना के ही सिहरोवा गांव में अपने एक साथी के घर छिपा हुआ है। गैंग की लोकेशन तय करने के बाद पुलिस ने ठिकाने को आधी रात में घेर लिया। पुलिस से घिरने के बाद कुंदन ठाकुर गैंग ने बचकर निकलने के लिए कार्बाइन और पिस्तौल से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुंदन ठाकुर और प्रियांश दुबे मारा गया। कुंदन ठाकुर चकिया के बुल्ला चौक का ही रहने वाला था, जबकि प्रियांश दुबे मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना के बसंतपुर गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मौके से उज्जवल कुमार और संत तिवारी को गिरफ्तार भी किया है। ये दोनों सिहोरवा गांव के रहने वाले हैं। शहीद एसटीएफ जवान राम यादव सीवान जिले के निवासी हैं। एनकाउंटर की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी और एसपी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस को अपराधियों के पास से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखे मिले हैं। बरामद खोखे की संख्या से पता चलता है कि क्रिमिनल्स ने ठीक-ठाक संख्या में पुलिस टीम पर गोलीबारी की। कुंदन ने अपने घर-परिवार पर पुलिस रेड को लेकर कुछ दिन पहले चकिया थाने के अपर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार को फोन पर धमकी दी थी। कुंदन ने पुलिस से कहा था कि वो दोनों हाथ से गोली चलाता है और कभी पुलिस से मुठभेड़ हो गई तो 10-15 पुलिस वाले मारे जाएंगे। कुंदन ठाकुर ने फोन पर पुलिस वालों के घर-परिवार वालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। वायरल ऑडियो में कुंदन ठाकुर पुलिस वाले से कहता है- “अगला न्यूज यह होगा कि अपराधी और पुलिस की मुठभेड़ में 10-15 पुलिसकर्मी मारे गए और अपराधी फरार। गुंडई क्या होता है, आपको और पूरे शहर को दिखा देंगे।” कुंदन आगे कहता है कि पुलिस वाले उसे परेशान क्यों कर रहे हैं, जब वो पुलिस को परेशान नहीं कर रहा है। कुंदन शेखी बघारते हुए कहता है कि पुलिस से मुठभेड़ होगी तो वो भागने वाला नहीं है, लड़ने वाला आदमी है। 47-56 और गोली-बंदूक चलाने आता है l
फोन पर बड़बोली बातें कर रहा कुंदन ठाकुर दारोगा को चुनौती देता है कि पुलिस चाहे तो चकिया आकर वह अपनी लोकेशन बताएगा, फिर पुलिस उसे जिंदा पकड़कर दिखा दे। पकड़ सकती है तो पुलिस पकड़ ले, लेकिन घर-परिवार को परेशान ना करे। कुंदन ठाकुर धमकाता है कि मुठभेड़ होगी तो वो नहीं मरेगा, पुलिस वाले मरेंगे। कुंदन दारोगा को कहता है कि अपने सर से कह दीजिएगा कि कुंदन हमेशा तैयार रहता है, दोनों हाथ से गोली चलाते हैं। घर-परिवार को परेशान करिएगा तो आप लोग के घर-परिवार तक भी पहुंचने लगेंगे। पुलिस को धमकी और खुली चुनौती उसके लिए यमराज का बुलावा साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *