August 25, 2025
heat

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश का तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) की सक्रियता कम होने के कारण प्रदेश के तापमान में क्रमिक वृद्धि हो रही है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अभी हीट वेव चलने को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं है।

सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक बना रहा। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में, जबकि राजधानी का अधिकतम तापमान गुरुवार को सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस के साथ 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य जिलों के अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। कई जिलों के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि बीते 24 घंटों के दौरान प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री, भोजपुर में 2.4 डिग्री, सासाराम में 2.3 डिग्री, बक्सर में दो डिग्री , औरंगाबाद में 3.6 डिग्री, बेगूसराय में 2.5 डिग्री वृद्धि दर्ज की गई।गया में 2.3 डिग्री, दरभंगा में तीन डिग्री, जमुई में 3.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर में तीन डिग्री, मोतिहारी में दो डिग्री, गोपालगंज में 2.4 डिग्री, भोजपुर में 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *