March 7, 2026
WhatsApp Image 2026-03-07 at 10.43.39 AM

रोहतास के राजपुर में उत्तर प्रदेश के 12 संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। कपसिया गांव से पकड़े गए इन लोगों पर बच्चा चोर या ठग गिरोह से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस ने इन सभी को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में कई ऐसी बातें सामने आई हैं, जिनसे मामले को लेकर संदेह और गहरा हो गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से बुलेट और हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसके अलावा अंगूठी और मदारी दिखाने से जुड़े कुछ सामान भी मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि आमतौर पर मदारी का खेल दिखाने वाले लोग इतने महंगे वाहन या कीमती सामान के साथ नहीं घूमते। यही कारण है कि बरामद सामान को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ये लोग मदारी का खेल दिखाने आए होते, तो अलग-अलग गांवों और बाजारों में जाकर डेरा डालते।

लेकिन सभी संदिग्धों का एक ही जगह पर इकट्ठा होना ग्रामीणों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। इसी वजह से लोगों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। गांव के लोगों का कहना है कि गिरफ्तार सभी संदिग्ध लगभग एक ही उम्र के हैं और देखने में भी किसी गिरोह के सदस्य जैसे लग रहे हैं।

इसी कारण गांव और आसपास के इलाकों में बच्चा चोरी या ठगी से जुड़े गिरोह की आशंका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
राजपुर थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। गिरफ्तार सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *