February 20, 2026
arest

भूमि विवाद और रंगादारी मांगने के आरोप में रामनगर राराज परिवार के राजा संजय विक्रम शाह को रामनगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने याह कार्रवाई एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में उनके आवास पर छापेमारी कर की। गिरफ्तारी कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर की गाई।
धानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बीते वर्ष मार्च में नगर के गोला बाजार निवासी रजत तुलस्यान की ओर से कोर्ट में दाखिल परिवाद के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें राजा संजय विक्रम
शाह के साथ मोक्ष विक्रम शाह उर्फ मयंक, सीमा शाह समेत पांच अन्य लोगों को नामजद किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने मुड़िला स्थित भूमि शेख
औरंगजेब से खरीदी थी। जमीन की पैमाइश के दौरान आरोपित वहां पहुंचे और दरबार में मिलने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान उनसे 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई। जमीन को अपना बताया। रुपये नहीं देने पर जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच देने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ दिनों बाद जब वह अपनी जमीन पर चापाकल लगवा रहे थे, तब आरोपितों ने लोगों को भेजकर काम रुकवा दिया और गाली-गलौज की। आरोप है कि दिसंबर में दबाव के तहत एक लाख 75 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद जनवरी में और आठ लाख 25 हजार रुपये की मांग की गई। इन्कार करने पर करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रख गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *