March 23, 2026
Sanjay-Singh-1

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्य सचिव को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाल ही में लिखा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तय खानपान और दवाएं नहीं ले रहे हैं। उन्होंने इस पर अपनी चिंता जाहिर की थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। तिहाड़ जेल के अधीक्षक ने पत्र व्यवाहर में कहा था कि कई मामले ऐसे आए हैं जब मुख्यमंत्री ने जानबूझकर आवश्यकता से कम भोजन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *