February 5, 2026
India with Galaxy-WihoutLogo

भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने आज घोषणा की कि गैलेक्सी एस सीरीज के लिए उसके देशव्यापी India #WithGalaxy फोटोग्राफी चैलेंज ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) में अपनी जगह बना ली है। यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर है।2010 में लॉन्च हुई गैलेक्सी एस सीरीज ने अपनी क्रांतिकारी फोटोग्राफी, प्रीमियम डिजाइन और आसान उपयोग के कारण वर्षों से उपभोक्ताओं का दिल जीता है। इस सीरीज ने लगातार नए आविष्कारों के जरिए यूजर्स को दुनिया के और करीब लाया है, उनके जीवन को सुविधाजनक बनाया है और उन्हें बेमिसाल मोबाइल अनुभव दिए हैं।

सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुलन ने कहा, “India #WithGalaxy कैंपेन लोगों को जोड़ता है और एक राष्ट्र की भावना का जश्न मनाता है। दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर हमने गैलेक्सी एस सीरीज की क्षमताओं को प्रदर्शित किया है। साथ ही, हमने अपने उन उपभोक्ताओं की आवाज को मंच दिया है जो अपने लेंस के जरिए भारत की विविधता, सुंदरता और भावना को सामने लाते हैं। यह पहल नवाचार और सांस्कृतिक कहानी कहने के प्रति सैमसंग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो लोगों को अपनी अनूठी दृष्टि साझा करने के लिए सशक्त बनाती है। हमें इस उपलब्धि पर गर्व है और इसे संभव बनाने वाले सभी लोगों के प्रति हम आभारी हैं।”

यह कैंपेन 30 दिसंबर, 2025 से 26 जनवरी, 2026 तक चला। इसमें भारतीय नागरिकों को गैलेक्सी एस सीरीज के जरिए देश के वास्तविक पलों को कैद करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस पहल को कुल 31,331 प्रविष्टियां मिलीं, जो देश की विविधता और भावना को दर्शाती हैं। इन तस्वीरों ने मिलकर “India #WithGalaxy” की एक जीवंत विजुअल मोज़ेक तैयार की। इस कैंपेन का नेतृत्व मशहूर फिल्म निर्देशक कबीर खान और 30 से अधिक क्षेत्रीय फोटोग्राफरों ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *