February 5, 2026
SAMSUNG

भारत के अग्रणी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज सैमसंग हेल्‍थ ऐप पर फिट इंडिया वॉक-ए-थॉन’26 की घोषणा की। यह स्टेप-काउंट चैलेंज लोगों को रोज़मर्रा की गतिविधियों के ज़रिए बेहतर स्वास्थ्य अपनाने के लिए प्रेरित करता है। यह चैलेंज गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प लेने वाले भारत के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इस चैलेंज के लिए रजिस्ट्रेशन 22 जनवरी, 2026 से सैमसंग हेल्‍थ ऐप पर शुरू होंगे, जबकि चैलेंज 26 जनवरी से 24 फरवरी, 2026 तक चलेगा। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 30 दिनों की अवधि में 2,00,000 कदम पूरे करने होंगे।

चैलेंज के दौरान यूजर्स अपने कदमों की गिनती ट्रैक कर सकेंगे। इसके साथ ही एक लीडरबोर्ड की सुविधा भी होगी, जिससे प्रतिभागी अपनी प्रगति देख सकेंगे और अन्य प्रतिभागियों के साथ अपनी स्थिति की तुलना कर पाएंगे। जो प्रतिभागी 2,00,000 कदमों का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, वे लकी ड्रॉ में शामिल होंगे। चैलेंज पूरा होने पर उन्हें सैमसंग मेंबर्स ऐप के बेनिफिट्स सेक्शन में एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। इसमें से 3 भाग्यशाली विजेताओं को 10,000 रूपये का अमेज़न गिफ्ट कार्ड और 1,000 विजेताओं को 500 रूपये का अमेज़न गिफ्ट कार्ड दिया जाएगा।

फिट इंडिया वॉक-ए-थॉन’26, सैमसंग की उस निरंतर पहल का हिस्सा है, जिसके तहत वह रोज़ाना की शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *