March 12, 2026
POLITICS (2)

उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तर के विभागीय पदाधिकारियों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के दौरान विभागों द्वारा संचालित योजनाओ से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल, मंच में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों तथा परिसंपत्ति वितरण की भी सूची के संदर्भ में चर्चा की गई।

उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के योग्य लाभुकों की पहचान कर उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल की तैयारियों, विभागीय समन्वय, स्टॉल की व्यवस्था, लाभुकों की उपस्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त  नागेन्द्र पासवान, नजारत उपसमाहर्ता  डेविड बलिहार, कल्याण पदाधिकारी  शंकराचार्य शमद, आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी, कार्यपालक दंडाधिकारी   चंद्रजीत सिंह, डीआईओ एनआईसी  किशोर प्रसाद, न्यायिक पदाधिकारी सहित जेएसएलपीएस, शिक्षा, समाज कल्याण, पशुपालन, कृषि, भूमि संरक्षण, मत्स्य, स्वास्थ्य, श्रम, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, अग्रणी बैंक प्रबंधक, आधार पंजीकरण, सहकारिता, कल्याण, आपूर्ति, बाल संरक्षण, जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *