October 27, 2025
INDIGO (2)

पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए 26 अक्टूबर का दिन हमेशा के यादगार रहेगा। पूर्णिया एक साथ देश के दो बड़े महानगरों दिल्ली और हैदराबाद से जुड़ गया। छठी मैया के जयकारे के साथ टेकऑफ और लैंडिंग। छठ के मौके पर एक साथ दोहरा तोहफा। सीमांचल जहां दक्षिण से कनेक्ट हो गया, वहीं अब दिल्ली भी दूर नहीं रही। दिल्ली से रविवार पूर्वाह्न 10.50 बजे रवाना हुई इंडिगो की एयरबस 12.50 बजे पूर्णिया पहुंची। फिर यहां से 1.50 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी तरह हैदराबाद से इंडिगो की एयर बस यहां दोपहर बाद 2.25 बजे पहुंची और 3.25 बजे यहां से हैदराबाद के लिए रवाना हुई। सीमांचल और कोसी के लोगों का तो मानो वर्षों पुराना सपना साकार हो उठा। यात्रियों ने कहा आज पहली बार इतनेकम समय में सीधे अपने घर पहुंचकर बेहद खुशी हो रही है।

पहली फ्लाइट से दिल्ली से अपने घर दशकों का इंतजार खत्म हुआ। पहुंचीं सीमा ने बताया कि वह हर वर्ष छठ पूजा में अपने घर आती हैं। उनकी मां दशकों से छठ पूजा करती आ रही हैं। छठी मैया की कृपा से आज सीधे अपने घर पहुंचीं। नहीं तो बागडोगरा बताया कि इतनी खुशी हो रही है जिसे जाना पड़ता था। इसी तरह अरविन्द ने शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। गुप्ता ने बातचीत में पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी कहा कि दिल्ली से पहली फ्लाइट से वह स्वयं पूर्णिया पहुंचे। 26 अक्टूबर फ्लाइट रवाना होगी और पांच फ्लाइट से पूर्णिया एयरपोर्ट से रोज पांच पहुंचेगी। दिल्ली और हैदराबाद के लिए सीटर होगी। एयरबस उड़ान भरेगी।

यह 186 सीटर होगी। पूर्णिया चार बड़े मेट्रोपॉलिटन सिटी से जुड़ा अब पूर्णिया देश के चार बड़े मेट्रोपॉलिटन सिटी दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद से जुड़ गया। यही नहीं अब तक यहां से एटीआर एयरक्राफ्ट ही उड़ रहा था। मगर अब यहां से एयरबस उड़ान भरने लगी। वह भी एक नहीं दो-दो। एटीआर 76 सीटर होता था जबकि एयरबस 186 सीटर होगी। इसके साथ ही पर्व-त्योहार में लोगों के लिए घर आना आसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *