February 25, 2026
RAILWAY

दक्षिण पूर्ण रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत केशरा काटजुड़ीडांगा पैसेंजर हॉल का उद्घाटन किया गया. यह नई सुविधा स्थानीय निवासियों को सुगम, सुरक्षित और किफायती रेल परिवहन उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्रीय सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी।

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा,  मुकेश गुप्ता ने इस परियोजना के महत्व एवं क्षेत्र के समग्र विकास में रेलवे की भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विधायक, बांकुड़ा निलाद्री शेखर दाना सहित पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार आदि मौजूद थे।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रेन संख्या 68089 (मिदनापुर-आद्रा मेमू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *