March 26, 2026
BIDESHI

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की मुख्यालय की टीम ने छापेमारी कर वैशाली के रूस्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर दियारा क्षेत्र में विदेशी शराब फैक्ट्री और मिनी गन फैक्ट्री को जब्त किया। छापेमारी के बाद काफी मात्रा में विदेशी शराब बनाने के सामान, रसायन आदि के साथ चार अवैध तैयार देशी कट्टा एवं अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया।

विभाग की पटना और वैशाली की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इम्पीरियल ब्लू का 200 पीस ढक्कन, रॉयल स्टैग का 500 पीस ढक्कन सहित विभिन्न ब्रांडों की शराब के ढक्कन, चार चुलाई मशीन उपकरण, अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब के 65 खाली बोतल, 20 लीटर चुलाई शराब और सात लीटर कैरामल केमिकल बरामद किया है।

वहीं, चार कट्टा एवं हथियार बनाने का सामान जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में चुलाई शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया। अवैध शराब से संबंधित केस मद्यनिषेध टीम वैशाली और अवैध हथियार को लेकर केस रूस्तमपुर थाना द्वारा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *