February 5, 2026
5411e3d2-092d-43f2-9933-d4a70edf9250

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू किए गए “प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स रेगुलेशन्स, 2026” नियमों के विरोध में देशभर में छात्र और सवर्ण समाज से जुड़े लोग सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी में यूजीसी मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कई बैरिकेडिंग कर रखी है ताकि प्रदर्शनकारियों का प्रभारी नियंत्रण रह सके।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और सीतापुर जैसे इलाकों में छात्रों और सामाजिक संगठनों ने सवर्ण समुदाय के आरोपों के साथ विरोध-प्रदर्शन किए। रायबरेली में भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह और गौरक्षा दल के अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने विरोध स्वरूप सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजीं।
इस विरोध के बीच बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने नियमों के विरोध में इस्तीफा दे दिया। कवि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर तंज करते हुए लिखा, “चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *