February 11, 2026
arest

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस एनकाउंटर हुआ है. पटना सिटी इलाके में स्थानीय पुलिस और बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने एक अपराधी के साथ मुठभेड़ में अपराधी को गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटनास्थल के आसपास पुलिस और STF की टीम अन्य अपराधियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. घायल अपराधी की पहचान राजीव राय @ सूर्या राय के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के सुकुमारपुर दियारा का निवासी है. राजीव राय पर 25,000 रुपये का इनाम था और वह पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में पहले से ही मुकदमे का सामना कर रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *