February 13, 2026
accident

जिले के कोचाधामन थानान्तर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने मस्तान चौक में एक कार से 268.41 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोचाधामन थानान्तर्गत मस्तान चौक में बुधवार को वाहन चेकिंग के क्रम में समय करीब किशनगंज की ओर से एक सफेद रंग की कार बहादुरगंज क ओर जा रहीं थी, जिसे रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक के द्वारा वाहन लेकर तेजी से भागने का लगा। पुलिस ने उक्त वाहन का पीछा करते हुए धनपुरा पिकेट के सामने कार को रोका गया और कार की तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में कार के डिक्की में रखें कार्टून के बारे में पूछा गया तो स्पष्ट जबाब नहीं दिया. कार्टून खोलने पर उसमें से विदेशी शराब कुल-268।410 लीटर बरामद हुआ। पुलिस ने कार चालक मधेपुरा निवासी अश्वनी कुमार और नितीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में कोचाधामन थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष राजा व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *