February 19, 2026
finland

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और फिनलैंड के बीच सहयोग को अधिक प्रगाढ़ बनाने पर व्यापक चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत में स्थिरता, डिजिटलीकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अनुसंधान और नैतिक नवाचार जैसे प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में इस बात पर मुख्य ध्यान रहा कि भारतीय मेधा कैसे दोनों देशों के सहयोग को और मजबूत कर सकती है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एआई क्षेत्र में उभरते नवाचार केंद्र के रूप में फिनलैंड के प्रयासों की सराहना की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने जिम्मेदार और प्रतिभा-आधारित एआई को बढ़ावा देने, साथ ही सतत भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी-सक्षम समाधानों के उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *