March 24, 2026
image (5)

मिस्टर एंड मिसेज 420 को गुरुग्राम के होटल से दबोचा गया। दोनों पर कपड़ा धुलाई (वाशिंग) की एक प्रतिष्ठित कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है। पटना पुलिस ने राहुल कालरा और उसकी पत्नी रुचिका कालरा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पति-पत्नी हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक होटल में आराम फरमा रहे थे। राहुल कालरा और उसकी पत्नी रुचिका कालरा के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में दो केस दर्ज हैं। दोनों पर बिहार सहित अन्य राज्यों के दर्जनों लोगों से ठगी के आरोप हैं। वे विदेश भागने की फिराक में थे। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाकर पूछताछ की जाएगी। पटना पुलिस इस मामले का मंगलवार (आज) को खुलासा करेगी। खातों में आएंगे 12-12 हजार रुपये! भोज देकर साइबर ठगों ने खुलवाए 100 अकाउंट, महिलाओं को बनाया शिकार l पटना के गांधी मैदान थाने में 1.85 करोड़ की ठगी का केस
पाटलिपुत्र कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में रहने वाले राहुल कालरा लोगों को कपड़ा धुलाई की नामी कंपनी की फ्रेंचाइजी का झांसा देता था। उसके झांसे में आकर कई कारोबारियों ने उन्हें करोड़ों रुपये दे दिए। ठगी में आरोपित की पत्नी और अन्य सदस्य भी शामिल हैं। इस संबंध में गांधी मैदान थाने में इनके खिलाफ पहला केस साल 2025 में जबकि दूसरी एफआईआर जनवरी 2026 में दर्ज किया गया था। पीड़ित ने राहुल कालरा के साथ बाकी 13 लोगों पर 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी की शिकायत की थी। एक अन्य मामला एसके पुरी थाना में भी दर्ज है। वॉलेट में तेजी से बढ़ते पैसे, शेयर मार्केट में निवेश का गोल्डन प्लान और फंस गया इंजीनियर, जानिए साइबर फ्रॉड का नया तरीका l पटना के राहुल कालरा एक कारोबारी हैं, जो हाल ही में फेमस वॉशिंग कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपों के कारण चर्चा में आए हैं। उनके खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने सहित अन्य जगहों पर धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं।
पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी के अपार्टमेंट में रहे हैं राहुल और रुचिका कालरा
फिलहाल हरियाणा के गुरुग्राम के एक नामी होटल से हुई दोनों की गिरफ्तारी
राहुल कालरा एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) बताए जाते हैं
मुख्य रूप से कपड़ा/गाड़ियों की धुलाई (Car/Vehicle Washing) कंपनी चलाते हैं
इसी कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप
राहुल कालरा पर वॉशिंग यूनिट की फ्रेंचाइजी नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
पैसे लेने के बाद न तो कंपनी ने सेटअप लगाया और न ही मशीनें उपलब्ध कराई
जब निवेशकों ने अपने पैसे वापस मांगे तो राहुल कालरा ने टालमटोल किया l राहुल कालरा और रुचिका कालरा ने फ्रेंचाइजी के नाम पर भागलपुर और बेंगलुरु के कारोबारी को भी ठग चुके हैं। कई शहरों में इनके खिलाफ केस दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने को राहुल और उसकी पत्नी ठिकाना बदल कर रहे थे। गांधी मैदान पुलिस को पता चला कि राहुल और उसकी पत्नी गुरुग्राम के एक होटल में छुपे हुए हैं। इसके बाद बिहार पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *