अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमल संघ क्लब के अंतर्गत ओइंद्री महिला सदस्यों ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर ऑफ रेल पुलिस टाटानगर थाना प्रभारी तथा बॉक्सिंग नेशनल चैंपियन अरुणा मिश्रा जी थी।
इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकार और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व आत्मनिर्भरता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत और कविताओं के माध्यम से महिलाओं की शक्ति और उनके योगदान को सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमल संघ के उपाध्यक्ष पूरबी घोष पैरामेडिकल कॉलेज की डायरेक्टर सुष्मिता सोम खान व ओइंद्री की सभी महिला सदस्य का योगदान रहा।
