
आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान गोलंबर के समीप रविवार की रात अंतरराज्यीय गिरोह का अपराधी विजय सहनी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। उसके बाएं पैर में दो गोलियां लगी हैं। पुलिस ने उसके पास से दो हथियार बरामद किए। उसे पुलिस अभिरक्षा में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। इधर पुलिस उसके गिरोह में शामिल अन्य गुर्गों को तलाश रही है।एनकाउंटर की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी कांतिकिय के मामां ने बताया कि आलमगंज, मालसलामी तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने विजय की गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में आलमंगज थाना क्षेत्र के विस्कोमान गोलंबर के समीपबोरे में हथियार छिपाकर रखने की बात बताई।
पुलिस हथियार बरामदगी के लिए उसे साथ लेकर वहां पहुंची तो वह बोरे से हथियार निकाल फायरिंग करने लगा। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो गोली उसके पैर में लग गई। एसएसपी के अनुसार, विजय सहनी पर हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत 20 से अधिक आपराधिक मामले हैं। चार आपराधिक मामले में पुलिसउसे खोज रही थी। इसी वर्ष सात मार्च को मालसलामी थाना क्षेत्र में मारे गए होटल संचालक संतोष की हत्याकांड में भी वह शामिल था। वह ओडिशा और धनबाद में बैंक डकैती में भी शामिल रहा है। को सूचना मिली थी कि वह दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। इसके बाद उसे आसोचक से ही दबोचा गया था। पुलिस उसे लेकर हथियारों की बरामदगी को पहुंची थी।दूसरे राज्यों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज पटना सिटी आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान गोलंबर व कसेरा आयरन के बीच पुलिस मुठभेड़ में घायल अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य विजय सहनी के खिलाफ राजधानी के अलावा दूसरे राज्यों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, सात मार्च 2025 को मालसलामी थाना से 100 गज दूरी पर स्थित होटल संचालक की रात में लगभग नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी। मालसलामी थानाउसपर सुपारी लेकर हत्या करने के भी आरोप हैं।
विजय गायघाट निवासी रामचंद्र सहनी का 42 पुत्र है, वर्तमान में रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के आसोचक में रहता था। पुलिसमें हत्या मामले में कांड संख्या 114/25 दर्ज है। उसके अलावा बहादुरपुर थाना व चौक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 139/23 व चौक थाना में 23 / 12 दर्ज है। आलमगंज थाना में हत्या मामले में कांड संख्या 70/12 दर्ज है। वहीं दूसरी ओर पीरबहोर में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 135/2005 दर्ज है। पुलिस के अनुसार ओडिशा में डकैती का मामला दर्ज है। पुलिस अन्य थानों में दर्ज कांडों को खंगाल रही है।