March 9, 2026
image (3)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को आधिकारिक तौर पर जेडीयू में शामिल हो गए. इस पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि निशांत को बहुत पहले आ जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि निशांत अपने पिता की राजनीतिक विरासत और जनता के भरोसे को बखूबी संभालेंगे. Nishant Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आखिरकार जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ले ली है. उनके राजनीति में आने को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी, जो अब सच साबित हो गई है. रविवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में निशांत कुमार ने आधिकारिक तौर पर जदयू ज्वाइन किया.
पूर्णिया सांसद ने आगे कहा कि नीतीश कुमार आज भी बिहार की जनता की पसंद हैं. ऐसे में निशांत कुमार का राजनीति में आना जदयू के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए उम्मीद की बात हो सकती है. पप्पू यादव ने उम्मीद जताई कि जिस वर्ग का भरोसा जदयू और नीतीश कुमार पर रहा है, उसे बनाए रखने में निशांत कुमार सफल होंगे.

रविवार को जब निशांत कुमार जदयू में शामिल हुए तो उनके समर्थकों ने पटना की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए. पार्टी दफ्तर के आसपास भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे. इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
बताया जा रहा है कि पार्टी की बैठक में नेताओं ने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग की थी, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी. अब सोमवार से निशांत कुमार पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करना शुरू करेंगे. फैसला पहले ही हो जाना चाहिए था. निशांत कुमार राजनीति में आकर जदयू को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं और अपने पिता नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं.
पप्पू यादव ने कहा कि सवाल सिर्फ जदयू या उसके नेताओं का नहीं है, बल्कि बिहार की जनता का है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का नीतीश कुमार पर हमेशा से अटूट विश्वास रहा है. ऐसे में अगर वे अचानक कोई बड़ा फैसला लेते हैं या सक्रिय राजनीति से दूर होते हैं, तो यह फैसला जनता को भी प्रभावित करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *