March 23, 2026
hfs

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर यह कार्रवाई की गई। निहाल पर न्यूयॉर्क में 2.6 मिलियन डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। अमेरिकी न्याय विभाग ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
निहाल मोदी के खिलाफ भारत में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। नीरव मोदी, निहाल मोदी और मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि निहाल ने इस घोटाले के दौरान फर्जी कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय लेन-देन की आड़ में काले धन को सफेद करने का प्रयास किया।
17 जुलाई को अदालत में पेशीगिरफ्तारी के बाद निहाल मोदी को 17 जुलाई 2025 को अमेरिकी अदालत में पेश किया जाएगा, जहां वह जमानत की मांग कर सकता है, लेकिन अमेरिकी अधिकारी कोर्ट में इसका विरोध करने की तैयारी में हैं।
ED द्वारा दाखिल आरोपपत्र में निहाल पर सबूतों को नष्ट करने, फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने, और नीरव के अवैध कार्यों में सहयोग देने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। एजेंसी के अनुसार, PNB घोटाले के उजागर होने के बाद निहाल ने नीरव के करीबी मिहिर आर. भंसाली के साथ मिलकर दुबई से 50 किलो सोना और भारी मात्रा में नकदी निकाल ली थी।
वर्तमान में नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद है और भारत लाने की प्रक्रिया न्यायिक चरण में है। ऐसे में निहाल की गिरफ्तारी भारत के लिए एक बड़ा कूटनीतिक और जांच संबंधी कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *