March 13, 2026
stan

मोतिहारी शहर के मोतीझील के पास से रविवार की शाम गिरफ्तार 10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी पंजाब के लुधियाना निवासी कश्मीर सिंह उर्फ गलवाड्डी उर्फ बलबीर को प्रारंभिक पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की टीम सोमवार को स्थानीय कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर चली गई। इससे पहले पुलिस व एनआइए की अभिरक्षा में कश्मीर से कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने मोतिहारी स्थित पुलिस के सुरक्षित स्थान पर पूछताछ की। नेपाल के अलग-अलग बैंकों में कश्मीर के बैंक खाते की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार इनकी संख्या आधा दर्जन से अधिक है। संबंधित खातों में दुनिया के अलग-अलग देशों से धन आता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *