February 13, 2026
oficer

रांची की खेलगांव हाउसिंग सोसाइटी के सेक्टर पांच के ब्लॉक तीन परिसर से खेलगांव पुलिस ने मंगलवार की सुबह सेना के अधिकारी ले. कर्नल दिवाकर कुमार का शव बरामद किया। वे नामकुम स्थित सैन्य छावनी में तैनात थे। खेलगांव हाउसिंग सोसाइटी के ब्लॉक तीन के फ्लैट संख्या 603 में वे पत्नी, बेटी और ससुर के साथ रहते थे। उनका एक पुत्र दिल्ली में रहता है। पुलिस के मुताबिक, ले. कर्नल दिवाकर की मौत ब्लॉक तीन के आठवें तल्ले से कथित तौर पर गिरने से हुई है। ले. कर्नल दिवाकर मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के सरैया गांव के रहने वाले थे। ब्लॉक तीन में रहने वाले कुछ लोग सुबह टहलने निकले थे, तभी उनकी नजर पेबर टाइल्स लगे फर्श पर खून से लथपथ शव पर पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *