शादी समारोह में विषाक्त भोजन खाने से 15 लोग बीमार हो गए। जिनमें महिलाएं और युवतियां शामिल हैं। घटना गुरुवार की सुबह पंचमहला की नौरंगा जलालपुर पंचायत के वार्ड-11 बाहापर गांव की है। सभी को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में बासी भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आई है।
बाहापर निवासी वरुणराम के पुत्र पप्पू कुमार की शादी बुधवार को हुई थी। बारात निकलने के बाद देर रात तक घर में कार्यक्रम चलता रहा। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने सुबह में तैयार भोजन को रात करीब 11 बजे खाई। जिसके बाद
महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। गुरुवार की सुबह स्थिति गंभीर होते देख
परिजनों ने सभी बीमार महिलाओं को बड़हिया रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। समय पर इलाज होने से सभी की हालत में सुधार है। सभी खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। परिजनों के अनुसार शादी समारोह के दौरान तैयार चाव चावल, दाल और सब्जी को देर रात तक रखा गया था,
जिसे खाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई। डॉ. पल्लवी भारती के अनुसार, प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया है। सभी का उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती महिलाओं में स्वीटी (पटना), ज्योति (बेगूसराय), रेखादेवी
(गंगासराय), रोशनी (रामचंद्रपुर), प्रियंका (बरहपुर), संगीता (दरियापुर), बाहापर गांव की निशा, जुली, खुशी, सुनीता देवी, बबली, सुहानी, सृष्टि, हीरा देवी और काजल शामिल हैं। मोकामा बीडीओ रवि कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है।
