March 9, 2026
SPORTS

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष में रविवार को घाटशिला के मऊ भंडार स्थित ताम्र मंच मैदान में भारत सरकार के खेलो इंडिया के अंतर्गत अस्मिता कार्यक्रम के तहत मेरा युवा भारत पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के तत्वाधान में जिला स्तरीय एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं के विभिन्न तीन आयु वर्गों में  जिसमें मुख्य रूप से 13 वर्ष से कम , 13 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिलाओं के लिए 100 मीटर , 200 मीटर  और 400 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया।  बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने विधिवत रूप से  खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया । उन्होंने अपने संबोधन में पहली बार युवा भारत द्वारा विशेष रूप से घाटशिला अनुमंडल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए  खुशी जाहिर किया , साथ ही बेहतर आयोजन के लिए आयोजन मंडली एवं उपस्थित महिला खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामना एवं बधाई दिया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में घाटशिला महाविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र विभाग के एचओ डी प्रोफेसर इंदल पासवान , प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान , सचिव राजा कर्मकार और सरस्वती विद्या मंदिर घाटशिला के प्रधानाध्यापक लखनलाल करमाली की उपस्थिति मंच पर बनी रही ।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया रांची की एथलीट्स प्रशिक्षिका कमलेश तीवाना की मौजूदगी बनी रही उन्होंने प्रतियोगिता में आयोजित स्पर्धाओं का मुआयना किया एवं संतोष व्यक्त किया उन्होंने अपने संबोधन में पूर्वी सिंहभूम जिला में खेल प्रतिभाओं के उत्साह को देखकर काफी प्रभावित हुई उनका मानना है पूर्वी सिंहभूम जिला में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है सही दिशा देने की आवश्यकता है जिला में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों की अपार संभावनाएं  है । इन खिलाड़ियों को सही मुकाम /मौका देने की जरूरत है ।उन्होंने आश्वासन दिया प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगामी खेल चयन प्रतियोगिताओं के दौरान विशेष रूप से मौका प्रदान किया जाएगा एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया रांची की ओर से अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विजयी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । वहीं दूसरी ओर प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन खेल विशेषज्ञ एवं खेल उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा ने किया मंच संचालन राजेश कुमार मन्ना ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा अधिकारी पूर्वी सिंहभूम मोंटू पातर ने दिया।

आज आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:

तीनों ही आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ के परिणाम: (13 वर्ष से कम  आयु वर्ग बालिका)

प्रथम -आराध्या रजक – एस एस आर एम विद्यालय , घाटशिला।

द्वितीय -रिया हेंब्रम – सन एस विद्या मंदिर घाटशिला।

तृतीय -रश्मि मुर्मू – आश्रम स्कूल घाटशिला।

13 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका 100 मीटर दौड़ के परिणाम:-

प्रथम -पूजा हो – अर्वाइन स्कूल घाटशिला

द्वितीय – खूनी हांसदा -अर्वाइन स्कूल घाटशिला स्कूल।

तृतीय – अनुप्रिया कुमारी -संत नंदलाल विद्या मंदिर घाटशिला।

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ का परिणाम:

प्रथम -उपला बेसरा -घाटशिला कॉलेज

द्वितीय -सुंदरी माली -घाटशिला कॉलेज

तृतीय – पिंकी महतो -घाटशिला कॉलेज।

200 मीटर दौड़ के परिणाम:

(अंडर 13 आयु वर्ग बालिका)

प्रथम -आराध्या रजक – विद्या मंदिर घाटशिला।

द्वितीय – सुजाता समद – अर्वाइन स्कूल घाटशिला ।

तृतीय -रिया हंसदा – बेना सोल स्कूल।

अंडर 18 आयु वर्ग बालिका 200 मी दौड़ के परिणाम

प्रथम -पूजा हो – अर्वाइन स्कूल घाटशिला द्वितीय – संजना सोरेन – अर्वाइन स्कूल घाटशिला।

 तृतीय – कोनी हांसदा -अर्वाइन स्कूल घाटशिला।

200 मीटर दौड़ महिलाओं के फाइनल

प्रथम – उप्पल बेसरा- घाटशिला कॉलेज सेकंड – सरल मुर्मू – घाटशिला कॉलेज तृतीय – सुंदरी  – मारवाड़ी घाटशिला कॉलेज।

400 मीटर दौड़ के परिणाम:

(13 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका)

प्रथम – आराध्या रजक – सर विद्या मंदिर घाटशिला ।

द्वितीय – एम कंडियांग – जे सी स्कूल घाटशिला।

तृतीय – रिया हांसदा  – एसएस विद्या मंदिर घाटशिला।

400 मीटर की दौड़ अंदर 18 बालिका परिणाम

प्रथम – पूजा हो – अर्वाइन स्कूल,  घाटशिला द्वितीय-  सुरभि हंसदा – जे सी हाई स्कूल घाटशिला।

 तृतीय – संजना सोरेन – जे सी हाई स्कूल घाटशिला

महिलाओं के 400 मीटर दौड़ के परिणाम:

प्रथम : सरला मुर्मू – घाटशिला कॉलेज घाटशिला

द्वितीय:  उप्पल बेसरा -घाटशिला कॉलेज घाटशिला।

तृतीय : प्रियंका महतो  – घाटशिला कॉलेज घाटशिला।

एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रिया ब्रत दत्त , प्रकाश चंद्रपाल, मानसढ पाल, हितेश कुमार पॉल, लक्खी गोप, मायनो टूडु, जय श्री महतो, रीया मानकी, खुशबू सिंह, मोनिका नाथ, बलविंदर कौर एवं अन्य का योगदान रहा।

आज के खेल प्रतियोगिता में तीनों ही आयु वर्गों के कुल 285 प्रतिभागियों समेत 8 तकनीकी अधिकारियों का और 20 वॉलिंटियर्स का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *