March 22, 2026
BIHAR (1)

शुक्रवार को मानगो नगर निगम की कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और निगम के कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। इससे पहले नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता का निगम के उप प्रशासक कृष्ण कुमार ने अगुवाई की व उनका स्वागत कर उन्हें चैंबर तक लें गए. इस मौके पर सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई, पेयजल, सडक़, बिजली की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. मेयर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए मानगो को एक स्वच्छ, सुन्दर एवं व्यवस्थित नगर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक व्यवस्थित व समयबद्ध प्रणाली विकसित की जाएगी, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आज मानगो नगर निगम की मेयर के रूप में पदभार ग्रहण करना मेरे लिए अत्यंत गौरव व जिम्मेदारी का क्षण है।

उन्होंने मानगो की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह पद केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है. उन्होंने कहा कि स्पष्ट संकल्प है कि मानगो नगर निगम को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित व जन-केंद्रित नगर निगम के रूप में विकसित किया जाए. इस मौके पर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *