February 20, 2026
LOHAR

जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 28 पैकेट अवैध गांजा, लगभग 46 किलो, बरामद किया गया है। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

बरामद गांजा की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसके बाद जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत आरेया गांव निवासी संदीप साहू के घर से 43 किलो गांजा और सदर थाना क्षेत्र के राजा साहू के घर से 3 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले को लेकर संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिले में लगातार गांजा की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। इस अभियान में संदीप साहू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। वहीं दूसरी जगह छापेमारी कर 3 किलो गांजा जब्त किया गया। मामले की जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *