सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से शुक्रवार का इंटेरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा थे. इस मौके पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एवं झारखंड के अन्य क्षेत्रों में हवाई संपर्क (एयर कनेक्टिविटी) की कमी के कारण क्षेत्रीय विकास प्रभावित हुआ है, जिसका सीधा असर राजस्व वृद्धि पर भी पड़ता है. उन्होंने बताया कि नया आयकर अधिनियम 2025 पारित हो चुका है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा साथ ही, पुराने आयकर कानून के अंतर्गत लंबित मामलों एवं वाद-विवाद (लिटिगेशन) का निपटारा पूर्व अधिनियम के अनुसार ही किया जाएगा।
इस प्रकार चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों को दोनों अधिनियमों के साथ समानांतर काम करना होगा। चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैम्बर अपने दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए व्यवसायियों व उद्यमियों के हित में कार्य करता है तथा सरकार, प्रशासन एवं कर संबंधी जटिलताओं व नये नियमों से सदस्यों को अवगत कराकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयासरत है. सत्र का संचालन करते हुए चैम्बर के उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने किया. चैम्बर के सचिव अशुंल रिंगसिया ने कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभात है।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन चैम्बर के कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने किया. इस मौके पर मानव केडिया, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अनिल मोदी, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मकानी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया समेत अन्य सदस्य, चार्टर्ड एकाउेंट्स मौजूद थे।
