February 19, 2026
police

ढोबा गांव में अपराधियों ने 74 वर्षीय सुगनी देवी की हत्या कर उसके शव को घर के बाहर कर छोड़ दिया। घटना बुधवार देर रात की है। बदमाशों ने मृतका के कमरे से डेढ़ लाख नकद व जेवरात लूट लिए। महिला घर के बरामदे में सोती थीं। उनके दाहिने हाथ की नस कटी थी। चेहरे एवं अन्य जगहों पर जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। फोरेंसिक लेबोरेटरी की टीम ने साक्ष्य जमा किए। मामले में पुलिस तीन लोगों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है।

बताया गया कि वृद्ध महिला को पुत्र नहीं है। उन्हें सिर्फ तीन पुत्रियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। अब नतनी की शादी करने की तैयारी वृद्ध महिला कर रही थी। वृद्धा अपने घर पर मंझली पुत्री रमनी देवी और नतनी काजल कुमारी को लेकर रह रही थी। मृतका की पुत्री रमनी देवी एवं नतनी काजल ने बताया कि रात के बारह बजे घर के आगे दो लोगों को देखा था। सुबह चार बजे के करीब पता चला कि नानी की हत्या कर दी गई है। 30 अप्रैल को काजल की शादी तय हुई है।

20 अप्रैल को तिलक के लिए जाना था। इसके लिए सुगनी देवी अपनी तीन क‌ट्ठा जमीन बेचने की तैयारी कर रही थी। एक दिन पहले औरेया गांव के मामा एक व्यक्ति के साथ घर पर आए थे। मृतका को 40 हजार दिए थे। इसी तरह कई लोगों से वृद्धा पैसे लेकर डेढ़ लाख जमा कर चुकी थीं। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतका को कोई पुत्र नहीं है। घर के सदस्य भी शक के घेरे में हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *