March 17, 2026
Kalyan Jewellers

ज्वेलरी रिटेल क्षेत्र में एक वैश्विक अग्रणी कंपनी कल्याण ज्वेलर्स ने आज पूर्वी भारत में अपने विस्तार के तहत मुंगेर के जमालपुर स्थित दिलीप नगर में एक नए शोरूम के लॉन्च की घोषणा की। इसका भव्य उद्घाटन बुधवार, 18 मार्च को शाम 6:30 बजे किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर विशेष रूप से शामिल होंगी। यह लॉन्च बिहार में कल्याण ज्वेलर्स के विस्तार का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो इस क्षेत्र के ग्राहकों के करीब अपनी भरोसेमंद ज्वैलरी शॉपिंग अनुभव को लाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। यह नया शोरूम बिहार में कल्याण ज्वेलर्स की पकड़ को और मजबूत करेगा। यहाँ ग्राहकों को सोने, हीरे और कीमती पत्थरों के आभूषणों की एक विशाल रेंज मिलेगी, जिसमें पारंपरिक कलाकारी के साथ-साथ आधुनिक डिजाइनों का मेल होगा, ताकि ग्राहकों की बदलती पसंद को पूरा किया जा सके।

कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, श्री रमेश कल्याणरमन ने इस विस्तार पर कहा, “बिहार में हमारा विस्तार इस उद्देश्य से है कि हम ग्राहकों के और करीब पहुंच सकें और उन्हें भरोसेमंद ज्वेलरी शॉपिंग अनुभव दे सकें। मुंगेर एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहां पारंपरिक कारीगरी और गुणवत्ता वाली ज्वेलरी की अच्छी समझ और मांग है। इस नए शोरूम के माध्यम से हम क्षेत्र के ग्राहकों के लिए अपने ब्रांड को और अधिक सुलभ बनाना चाहते हैं, साथ ही भरोसा, पारदर्शिता और बेहतरीन सेवा जैसे मूल्यों के साथ विविध डिजाइनों की पेशकश जारी रखेंगे।” लॉन्च के अवसर पर, कल्याण ज्वेलर्स ने सभी उत्पादों पर 0% मेकिंग चार्ज की घोषणा की है।* इसके अलावा, ब्रांड का विशेष गोल्ड बोर्ड रेट, जो बाजार में सबसे कम और सभी कल्याण शोरूम में एक समान माना जाता है, सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा, जिससे ग्राहकों को कीमतों में पूरी पारदर्शिता मिलेगी।

कल्याण ज्वेलर्स में बिकने वाली सभी ज्वैलरी BIS हॉलमार्क के साथ आती है और कई स्तरों की शुद्धता जांच से गुजरती है। इसके साथ ही ग्राहकों को कल्याण ज्वेलर्स का 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसमें सोने की शुद्धता की गारंटी, आजीवन मुफ्त मेंटेनेंस, उत्पाद की पूरी जानकारी और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक नीति शामिल है—जो ब्रांड के भरोसे को और मजबूत करता है। इस शोरूम में कल्याण के कई लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूर्त (शादी के गहनों की लाइन), मुद्रा (हाथ से तैयार पुरानी शैली के एंटीक गहने), निमाह (मंदिर के गहने), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), ज़िया (सॉलिटेयर जैसे दिखने वाले हीरे के गहने), अनोखी (अनकट डायमंड्स), अपूर्वा (खास मौकों के लिए हीरे), अंतरा (शादी के हीरे), हीरा (रोजाना पहनने के लिए हीरे), रंग (कीमती पत्थरों के गहने) और हाल ही में लॉन्च किया गया लीला (रंगीन पत्थरों और हीरे के आभूषणों का कलेक्शन) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *