March 13, 2026
SPORTS

इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के बीच 15 मार्च को गुहाटी में मैच होगा. जेएफसी की टीम शुक्रवार को गुहाटी के लिए रवाना होगी. जेएफसी ने जीत में लगातार चार जीत हासिल की हैं. हाल ही में अपने घर पर मिली शानदार जीत के बाद टीम का कॉन्फिडेंस काफी ऊंचा है, जहां टीम ने हिम्मत और डिफेंसिव डिसिप्लिन दिखाते हुए तीन और अहम पॉइंट हासिल किए।

जेएफसी का मकसद घर से बाहर अपनी शानदार लय जारी रखना है। गुवाहाटी का मैच टीम के लिए एक मुश्किल दौर की शुरुआत है, जिसके तुरंत बाद एक और मैच होगा।

गुवाहाटी में मैच के बाद जमशेदपुर 19 मार्च को दिल्ली एफसी का सामना करने जाएगी।जेएफसी अभी अभी टेबल में दूसरे नंबर पर है, और लीग में सबसे आगे चल रही मोहन बागान सुपर जायंट से उनका सिर्फ गोल का फर्क है। मैच में जेएफसी को नॉर्थईस्ट से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *