February 27, 2026
JAMSHEDHPUR

इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब कको अपने सबसे मुश्किल शुरुआती मैचों में से एक का सामना करना पड़ेगा, जब जेएफसी शुक्रवार को कोलकाता में ईस्ट बंगाल एफसी से भिड़ेगी. जेएफसी का यह पहला बाहरी मैच होगा जो अहम साबित हो सकता है। जेएफसी व ईस्ट बंगाल दो मैचों में 6-6 प्वाइंट है। यह मैच जमशेदपुर का इस कैंपेन का पहला अवे मैच होगा और यह अहम साबित हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दो मैचों में छह पॉइंट हासिल किए हैं।

इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब अपने पहले मैच में मोहम्मडन एफसी के लिए 1-0 से जीत की जबकि पंजाब एफसी को भी 1-0 से हराया था। वहीं ईस्ट बंगाल एफसी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी पर 3-0 की जबरदस्त जीत दर्ज की और फिर स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 4-1 से हराया. जेएफसी के हेड कोच ओवेन कोॅयल ने छोटे आईएसएल अभियान में जीत जरूरी है. उन्होंने कहा कि आईएसएल में कोई भी गेम जीतना बहुत मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि पिछले मैच में एक गोल से जीते थे लेकिन एक भी गोल नहीं खाया. उन्होंने कहा कि नतीजे पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि सभी तीन या चार गोल से जीतना पसंद करता है, लेकिन यह आसान नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *