क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होली मिलन तथा महिलाओं को सम्मानित करने का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन साकची स्थित होटल कैन ए लाइट में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश सारंगी की पुत्रवधू एवं बहरागोड़ा की पूर्व विधायक कुणाल सारंगी की पत्नी डॉक्टर श्रद्धा सारंगी तथा झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट पूर्व विधायक मेनका सरदार ने शिरकत की।
कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष सोनी सिंह के द्वारा गणेश वंदना से की गई उसके बाद कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह के द्वारा स्वागत गीत के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह द्वारा स्वागत भाषण दी गई। कार्यक्रम की मनसंचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, के द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह के द्वारा किया गया। कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह और जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा तथा महिलाओं की उन्नति के विषय में विचार विमर्श तथा परिचर्चा की गई साथ ही महिलाओं को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्वेता सिंह को इंडियन इकोनामिक एसोसिएशन के झारखंड रीजनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने के लिए तथा बिना सिंह को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया मोनी सिंह को कार्यक्रम को बहुत शानदार ऑर्गेनाइज करने के लिए सम्मानित किया गया
होली के रंगारंग कार्यक्रम में लक्ष्मी सिंह द्वारा मनोहर गीतों की प्रस्तुति दी गई तथा साथ में महिलाओं ने रंग अमीर गुलाल खेल कर इस दिन को सेलिब्रेट किया कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया । कार्यक्रम से मुख्य रूप से उपस्थित किरण सिंह, पूनम सिंह बिना सिंह पूनम सिंह सोनी सिंह निशा सिंह रितु सिंह मुख्य रूप से उपस्थित उपस्थित थे।
