March 25, 2026
SINDUR

जिले के एक ही थाने में तैनात दारोगा व एक महिला सिपाही ने प्रेम के बाद शादी रचा ली। नवादा नगर के शोभनाथ मंदिर में विवाह हुआ, लेकिन इसी संस्कार के दौरान एक अप्रत्याशित घटना भी हो गई। मंदिर में पुजारी के सामने ही दोनों में विवाद हो गया। दारोगा ने सिंदूर देने के बाद पत्नी बनी सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद महिला सिपाही ने अपने उच्च अधिकारी को आवेदन दिया। इस आधार पर एसपी ने शनिवार को दारोगा को निलंबित कर दिया तो मामला चर्चा में आ गया। थप्पड़ मारने का कारण विवाह के समय महिला सिपाही के पक्ष के लोगों द्वारा वीडियो बनाना बताया जा रहा है। दारोगा नहीं चाहते थे कि विवाह संस्कार की वीडियोग्राफी कराई जाए। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि अपनी पत्नी को थप्पड़ मारकर दारोगा ने समाज में पुलिस की छवि धूमिल की है। इसलिए दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *