March 23, 2026
Smt. Hena Usman, Joint Secretary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, Government of India addressed the pre-event press conference

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा 19 से 22 जनवरी 2026 तक गौहाटी विश्वविद्यालय में इंडियास्किल्स 2025-26 की पूर्वोत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारत के राष्ट्रीय स्किलिंग इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। यह पहली बार है कि एक समर्पित इंडियास्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी आठ उत्तर पूर्वोत्तर राज्यों की भागीदारी है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2025-26 के लिए नॉलेज पार्टनर और इम्प्लीमेंट एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। यह प्रतियोगिता सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों के कुशल युवाओं को क्षेत्रीय प्रतिभा और उत्कृष्टता का जश्न मनाने वाले राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर 26 स्किल कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक साथ लाएगी।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 जनवरी 2026 को भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री माननीय श्री जयन्त चौधरी द्वारा किया जाएगा। यह देश के उभरते क्षेत्रों में कौशल विकास, क्षेत्रीय समावेशन और प्रतिस्पर्धी उत्कृष्टता को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती हेना उस्मान ने एक प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पूर्वोत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता उभरते हुए क्षेत्रों में भारत के स्किलिंग आर्किटेक्चर को गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इंडियास्किल्स देश की प्रमुख राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता फ्रेमवर्क है, जिसे विश्व कौशल प्रतियोगिता सहित जमीनी स्तर से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्मों तक कुशल युवाओं के लिए एक स्ट्रक्चर्ड प्रोग्रेस पाथवे तैयार करते हुए, वैश्विक मानकों के अनुसार भारत की सर्वश्रेष्ठ वोकेशनल टैलेंट को पहचानने, बढ़ावा देने और बेंचमार्क करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। चल रही इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2025–26  में अब तक की सबसे व्यापक भागीदारी देखी गई है, जिसमें स्किल इंडिया डिजिटल हब के माध्यम से 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 63 स्किल कैटेगरी में 3.65 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

यह प्रतियोगिता 19 जनवरी को एक परिचय कार्यक्रम के साथ शुरू होगी, जिसके बाद बी.के.बी ऑडिटोरियम, गौहाटी विश्वविद्यालय में उद्घाटन समारोह होगा। इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता को प्रतिभागियों के लिए भौगोलिक और लॉजिस्टिकल रुकावटों को कम करने, पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्किल इकोसिस्टम को मजबूत करने और इंडस्ट्री की मांग और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के हिसाब से क्षेत्र-विशिष्ट को मजबूती देने और उच्च-क्षमता वाले उम्मीदवारों की पहचान करने के लिए बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *