March 16, 2026
Tata Motors to power India’s next era of mass mobility_ wins pan India orders of over 5,000 buses from multiple State Transport Undertakings

टाटा मोटर्स, भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, को देशभर की कई राज्य परिवहन संस्थाओं (एसटीयू) से 5,000 से अधिक बसों और बस चेसिस के ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डरों के साथ कंपनी ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर जन परिवहन समाधान उपलब्ध कराने में अपनी मजबूत स्थिति साबित की है। ये ऑर्डर सरकारी खरीद प्रणाली के तहत प्रतिस्पर्धी ई-बिडिंग प्रक्रिया के जरिए दिए गए हैं। बसों की आपूर्ति संबंधित राज्य परिवहन संस्थाओं के साथ तय योजना के अनुसार चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

कई दशकों से टाटा मोटर्स भारत की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का अहम हिस्सा रही है। कंपनी की बसें देशभर में लोगों को जोड़ने, रोज़गार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। नए ऑर्डर महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC), गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (GSRTC), नॉर्थ वेस्टर्न कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NWKRTC), तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TGSRTC), बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BSRTC), राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (RSRTC), केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC), डिपार्टमेंट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (हरियाणा रोडवेज) और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) भारत के जन-परिवहन बदलाव के अगले अध्याय को गति देने में कंपनी की अहम भूमिका को रेखांकित करें।

इस अवसर पर श्री आनंद एस, वाइस प्रेसिडेंट और हेड, कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल बिजनेस, टाटा मोटर्स ने कहा, “कई राज्य परिवहन संस्थाओं से मिले ये ऑर्डर हमारे मोबिलिटी समाधानों पर उनके भरोसे को दर्शाते हैं। हमारी बसें अलग-अलग सड़कों और परिस्थितियों में आराम, सुरक्षा और भरोसेमंद प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन की गई हैं। मजबूत इंजीनियरिंग और व्यापक सर्विस सपोर्ट के साथ हम रोज़ाना लाखों यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने में राज्य परिवहन संस्थाओं की मदद करते रहेंगे। इन कुल ऑर्डरों से देश में पसंदीदा मोबिलिटी पार्टनर के रूप में हमारी स्थिति और मजबूत होती है और भारत के भविष्य के सार्वजनिक परिवहन को आकार देने की हमारी प्रतिबद्धता भी और सुदृढ़ होती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *