February 11, 2026
BIHAR

रविवार को नई दिल्ली में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली व विश्व विजेता कप तेज गेंदबाज जहीर खान ने दुनिया की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग, भारतीय कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (बीसीपीएल) सीजन 4 के ट्रॉफी व जर्सी अनावरण समारोह में ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी दमदार मौजूदगी से कार्यक्रम को ऊर्जा से भर दिया. लीग अपने अब तक के सफर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्वरूप अपनाने जा रही है, जिसमें दस टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

 इस मौके पर सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने टाटा स्टील के लिए काम किया और कॉफी कॉर्पोरेट क्रिकेट खेला, जिससे उन्हें जरूरी एक्सपोजर जिससे वे चयनकर्ताओं की नजर में आया. बीसीपीएल एक बेहतरीन मंच है क्योंकि देशभर में क्रिकेट को जुनून के साथ देखा जाता है और अनगिनत लोग प्रतिस्पर्धी स्तर पर क्रिकेट खेलने का सपना देखते हैं. कार्यक्रम में जहीर खान ने कहा कि बीसीपीएल प्रतिभाशाली कॉर्पोरेट पेशेवरों के लिए अपने कौशल को प्रदर्शित करने और अपने क्रिकेटिंग सफर को आगे बढ़ाने का एक शानदार मंच है। क्रिकेट हमेशा से हमारे देश की धडक़न रहा है और भारत में प्रतिभा शायद ही कभी अनदेखी रह जाती है।

बीसीपीएल के चेयरमैन सौरभ झा ने कहा कि बीसीपीएल के पीछे हमारी सोच हमेशा से कॉर्पोरेट क्रिकेट व पेशेवर क्रिकेट इकोसिस्टम के बीच की खाई को पाटने की रही है. उन्होंने बीसीपीएल का उद्देश्य एक विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना है, जहां ऐसी प्रतिभाओं की पहचान की जा सके, उन्हें निखारा जा सके व आगे बढऩे के स्पष्ट रास्ते उपलब्ध कराये जाए सकें. उन्होंने कहा किनीलामी में चुने गए खिलाड़ी एक सीजन में दो से 15 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि विजेता टीम को दो करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को एक करोड़ रुपये दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *