March 27, 2026
IndiaFirst Life

इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (इंडिया फर्स्ट लाइफ) ने बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में अपनी एजेंसी ब्रांच लॉन्च करने की घोषणा की है। यह रणनीतिक विस्तार #एजेंसी निर्माण 2.0 के तहत किया गया है। यह शहर में कंपनी की मौजूदगी को मजबूत करेगा। ग्राहकों को व्यापक जीवन बीमा समाधान उपलब्ध कराएगा।

इंडिया फर्स्ट लाइफ के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर – एजेंसी एवं एलायंस, सुमीत साहनी ने कहा, “हमें मुजफ्फरपुर में नई एजेंसी ब्रांच के जरिए बिहार में इंडिया फर्स्ट लाइफ की मौजूदगी को और मजबूत करके प्रसन्नता हो रही है। यह विस्तार हमारी #एजेंसी निर्माण रणनीति के अनुरूप है। भारत के तेजी से आगे बढ़ते बाजारों में से एक में भरोसेमंद जीवन बीमा समाधान देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। बढ़ती आय और मजबूत आर्थिक गति के साथ यह राज्य महत्वपूर्ण विकास संभावनाएं प्रस्तुत करता है। हमारी बढ़ी हुई मौजूदगी रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।  हमारी टीमें खासकर कम सेवा प्राप्त वर्गों तक मजबूत वित्तीय सुरक्षा पहुंचाने के लिए काम करेंगी।”

दिसंबर 2025 तक, बिहार में जीवन बीमा एजेंटों की भर्ती लगातार बढ़ी है। इसमें साल-दर-साल 51% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह देश में सबसे ज्यादा है। इंडिया फर्स्ट लाइफ अपनी #कस्टमरफर्स्ट फिलॉसफी के प्रति प्रतिबद्ध है। नई लॉन्च की गई एजेंसी ब्रांच आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हैं। कुशल पेशेवरों द्वारा संचालित हैं। जो ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार बीमा समाधान उपलब्ध कराने के लिए समर्पित हैं। इन ब्रांचों के माध्यम से, इंडिया फर्स्ट लाइफ स्थानीय समुदायों के साथ सक्रिय जुड़ाव स्थापित करने, बीमा और वित्तीय योजना के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने और 2047 तक “सभी के लिए बीमा” के नियामक के विजन को हासिल करने में योगदान देने का लक्ष्य रखती है। ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, नवाचारी उत्पादों और मजबूत नेटवर्क के साथ, इंडिया फर्स्ट लाइफ उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *