February 18, 2026
fire

पटना के दानापुर इलाके में एक ऐसी घटना हुई जो नई तो नहीं है, लेकिन ताज्जुब में जरूर डालती है। सगुना मोड़ जैसे व्यस्त इलाके में एक चलती थार गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। यह हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला, हालांकि उसने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ के पास आज एक महिंद्रा थार गाड़ी में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी सड़क पर चल ही रही थी कि तभी उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धर लिया कि पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *