पीरपैंती में नौ मार्च की शाम पीरपैंती में पूर्व सैनिक पुत्र ऋषभ झा की हत्या उसके जिगरी दोस्त सौरभ कुमार उर्फ अंकित गुप्ता ने अन्य दोस्तों की मदद से की थी। गोली लगने के बाद जमीन पर तड़पते ऋषभ को देख भयभीत दोस्तों ने आनन-फानन में योजना के तहत दो काल्पनिक बाइक सवार बदमाशों पर हत्याकांड को अंजाम दे भाग जाने की बात कह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का सच सामने लाते हुए सौरभ कुमार उर्फ अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने भानु कुमार, प्रीतम कुमार, राहुल कुमार और दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल, के अलावा तीन कारतूस और एक खोखा भी बरामद कर लिया है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने दस मार्च 2026 को हत्याकांड का उदभेदन करने के लिए एक टीम डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित कर दिया था। टीम में पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पुलिस टीम के साथ शामिल किये गए थे।
पुलिस टीम ने ऋषभ के जिगरी दोस्त सौरभ के उस बयान की तकनीकी विवेचना करते हुए पाया कि ऋषभ के साथ सौरभ समेत पांचों दोस्तों की उपस्थिति एक जगह थी। सौरभ ने गोली लगने की जानकारी पीरपैंती थाने की पुलिस को नहीं दी।
